हरदोई में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई, जिससे धीरेन्द्र सिंह उर्फ धीरज निवासी हमीरपुर और कमरूद्द्वीन उर्फ कमरूल निवासी मोतीहारी (बिहार) घायल हो गए। इस दौरान सब इंस्पेक्टर रोहित पाण्डेय भी घायल हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2000 रुपए, मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, एक लैपटाप, 2 तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने घायल आरोपियों और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों से पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं, जो दिन के समय गली-मोहल्ले में घूमकर घरों की रेकी कर रात्रि के समय चोरी करते थे। इसके साथ ही उन्होंने सुनील जौहरी के घर में चोरी करने की बात स्वीकार की है।
हरदोई सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने कहा, "एक टिप-ऑफ पर हरदोई में बाईपास 52 रोड पर चेकिंग ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल पर दो लोगों को देखा। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो संदिग्धों ने भागने की कोशिश की और जान से मारने के इरादे से पुलिसवालों पर गोली चला दी। पुलिस ने भी सेल्फ डिफेंस में जवाबी गोली चलाई, जिसमें दोनों घायल हो गए।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हरदोई
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


