two communities, stones, firing in the camp area changed Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:05 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो समुदायों में झगड़ा, पथराव, फायरिंग, इलाका छावनी में बदला

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 8:42 PM (IST)
दो समुदायों में झगड़ा, पथराव, फायरिंग, इलाका छावनी में बदला
मामले की गंभीरता को देख डीसी कपूरथला जसकिरण सिंह, एसएसपी राजिंद्र सिंह, एसपी बहादुर सिंह ने मौके का दौरा किया और विस्फोटक रुप धारण कर चुकी सिथति पर काबू पाने हेतू जिला कपूरथला का भारी पुलिस बल तैनात किया। सायं 5 बजे खबर लिखे जाने तक सिथति पुलिस के नियंत्रण में थी और प्रशासन के आला अधिकारी दोनों ही पक्षों को शांत करने की कोशिशो में जुटे हुए थे। गुरुद्वारा साहिब के अलावा डल्ला में भगवान ऋषि वाल्मीकि जी के मंदिर में सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा इंतजाम किए गए है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कानूनी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे। इस मौके पर इंटरनैशनल वाल्मीकि सभा प्रधान जगीर सिंह कालरु, सरवन सिंह गिल, संगत सिंह रंधावा प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा जीवन सिंह कमेटी, परमजीत सिंह जिला चेयरमैर रंगरेटा दल, लखबीर सिंह लखन, गुरप्रीत सिंह याहमा, गुरप्रीत सिंह हनी आदि उपासिथत थे। सिविल प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम डा. चारुमिता, तहसीलदार तपन भनोट भी मौके पर उपसिथत होकर सिथति पर नजर रखे हुए है। गुरुद्वारा बाऊली साहिब में गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर भाई गुरा सिंह मान, महिंद्र सिंह आहली सचिव एसजीपीसी ने गुरुद्वारा साहिब में हुए नुक्सान की निंदा करते हुए आरोपियो विरुद्ध कारवाई की मांग की है। डीएसपी प्यारा सिंह ने बताया कि कथा वाचक मनप्रीत सिंह विरुद्ध 295 की धारा तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर वाल्मीकि भाईचारे से संबंधित कुछ व्यकितयों जिन्होंने गुरुद्वारा साहिब पर पथराव किया के विरुद्ध भी इसी धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement