two communities, stones, firing in the camp area changed Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो समुदायों में झगड़ा, पथराव, फायरिंग, इलाका छावनी में बदला

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 8:41 PM (IST)
दो समुदायों में झगड़ा, पथराव, फायरिंग, इलाका छावनी में बदला
वाल्मीकि भाईचारे से संबंधित प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे गुरुद्वारा साहिब के बाहर शांतमयी ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे इसी दौरान पहुंची सतकार कमेटी के नेताओं ने उनसे मारपीट कर माहौल को बिगाडने को हवा दी है। जबकि गुरुद्वारा साहिब के अंदर बैठे सिख भाईचारे के लोगों का आरोप है कि वाल्मीकि भाईचारे के लोग गुरु साहिबान प्रति अपशब्द बोल रहे थे और गुरुद्वारा साहिब के गेट पर और भीतर पथराव कर रहे थे। जिसके चलते माहौल बिगड़ा। मीडिया कर्मी जब मौके पर पहुंचे तो पाया कि गुरुद्वारा साहिब की छत पर कुछ युवा गोलियां चला कर गुरुद्वारा साहिब पर पथराव करती हुई भीड़ को रोक रहे थे। दूसरी ओर से गुस्साए लोग गोलिया चला रहे लोगों की ओर पथराव करते हुए पाए जा रहे थे। तब तक पुलिस बल सुखजीत सिंह खोसा को गुरुद्वारा साहिब से बाहर ले जा चुका था।

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement