हाथरस। बसपा के सदर विधायक गेंदालाल चौधरी और
बसपा के सिकंदराराऊ से पूर्व विधायक अमर सिंह यादव को पार्टी से निकाला गया। बसपा
प्रमुख मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में अमर
सिंह यादव और गेंदालाल चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गौरतलब है कि
पिछले दिनों गेंदालाल को फिर से चुनाव लड़ाने से मायावती ने इंकार कर दिया था।
बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख ने दोनों नेताओं के पार्टी से बाहर निकाले जाने की पुष्टि
की है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें