Advertisement
पंजाब में 100 ग्राम हेरोइन और पांच अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

एसएसपी फिरोजपुर ने आगे बताया कि दो दिन पहले भी ठीक इसी तरह दो किलो हेरोइन और तीन अवैध हथियारों को बरामद किया गया था। डीजीपी के आदेशानुसार ड्रग्स और नशा तस्करी से जुड़े जितने भी मामले प्रकाश में आएंगे, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होती रहेगी।
उन्होंने आगे बताया कि हमारी टीम बहुत मेहनत कर रही है। पिछले तीन महीने में कई चेन स्नेचर को पकड़ा गया है और चोरी की कई मोटरसाइकिल रिकवर की गई है।
बताते चलें कि पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कई इलाकों में ड्रग्स और अवैध हथियारों की गतिविधियां सामने आती रहती है। पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। इसके बावजूद देश विरोधी ताकतों की करतूत थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, अब पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए कार्रवाई तेज कर दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फिरोजपुर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


