Trying to catch monkeys Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंदरों ने ऐसा नाच नचाया कि उन्हें पकड़ने वाले खुद गिरफ्तार हो गए

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 10:23 PM (IST)
बंदरों ने ऐसा नाच नचाया कि उन्हें पकड़ने वाले खुद गिरफ्तार हो गए
शाहाबाद के गाँव से दर्जनों बन्दरों को बेहोश कर गाड़ी में भरकर जंगल में छोड़ने आये चार लोगों को ग्रामीणों ने पकड लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चारों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ वन जीव अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे रोजा क्षेत्र के गुर्री गाँव के पास जंगल में कुछ लोग पिकअप गाड़ी से पहुंचे और उसमें भरे बन्दरों को छोड़ दिया। गाँव में इतनी बड़ी मात्रा में बन्दरों को आते देख ग्रामीण उस ओर भाग खड़े हुए। बन्दरों को छोड़ने के बाद वह लोग गाड़ी लेकर भागने लगे तो ग्रामीणों ने उनकी घेराबंदी कर पकड लिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement