Tribute to martyrs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीदों को दी श्रद्धांजली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 7:01 PM (IST)
शहीदों को दी श्रद्धांजली
राजसमन्द । पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाईन में शोक परेड का आयोजन किया गया व पिछले वर्ष शहीद हुये सभी जवानों के नामो को पढा गया एवं पुष्पक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजली दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. विष्णुकान्त ने कहा कि पुलिसकर्मी राष्ट्र सेवा में जहां तत्पर रहते है वहीं सामाजिक सरोकारों को पूरा करने मे भी महत्पूवर्ण भूमिका निभाते है। समय समय पर रक्तदान कर अनेक जीवन बचाने मे भी सहयोग करते रहते है। जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन मे आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारम्भ समारोह मे कही। शिविर में 77 पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों ने रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन किया वहीं 19 जवानों ने आवश्यकता पडऩे पर तुरन्त रक्तदान करने का संकल्प व्यक्त किया। इसी अवसर पर पुलिस लाईन राजसमन्द व जिले के सभी थानों एवं चौकियों में साफ सफाई का अभियान चला कर आवासीय एवं प्रशासनिक भवनों व परिसर की साफ सफाई की गई।
शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी मानव सचिव राजकुमार दक, आर.के.चिकित्सालय के डॉक्टर अशोक कुमावत रक्तदाता प्रेरक बृजलाल कुमावत के नेतृत्व में तकनिशियन युगल किशोर पालीवाल, मुकेश कुमावत, ओमप्रकाश डामोर, हरीश पायक ने रक्तदान करवाया। इस अवसर पर राजसमन्द पुलिस उपाधीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह आरपीएस, थानाधिकारी रामसुमेर मीणा, योगेश चोहान,भरत योगी, महिपाल सिंह आदि सहित अनेक अधिकारियों ने रक्तदान कर जवानों का हौसला अफजाई किया एवं रक्तदाताओं को प्रेरित किया।
यह भी पढ़े :खास है यह कार,पूरी दुनिया में मिलेंगी केवल 250
यह भी पढ़े :इन रंगों की कारों पर ज्यादा फिदा होती है लडकियां

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement