Tribute paid to martyred policemen, brave women honoured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का किया सम्मान

khaskhabar.com: सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 2:50 PM (IST)
शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का किया सम्मान
भरतपुर। पुलिस लाइन में सोमवार को 65वां पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में आईजी राहुल प्रकाश ने शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसपी मृदुल कच्छावा, ASP सतीश कुमार, सीओ पंकज यादव सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद दिवस के मौके पर शहीदों की वीरांगना का शॉल उड़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। शहीदों के सम्मान में तीन राउंड फायर भी किए गए। साथ ही पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। आईजी राहुल प्रकाश ने बताया है कि पुलिस शहीद दिवस पुलिस लाइन में मनाया गया है। देश में एक साल के दौरानजो भी पुलिसकर्मी देश के लिए शहीद हुए हैं। उनके नाम पढ़कर और शोक परेड कराकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है। 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख क्षेत्र में दुश्मन देश से अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। जब से ही 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement