अब 10 अक्टूबर तक हो सकेंगे तबादले, सरकार ने दी मंजूरी
khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 08:51 AM (IST)
सरकार ने नौ सितम्बर को शिक्षा विभाग को छोडक़र अन्य महकमों में तबादलों से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की थी। यह अवधि बुधवार को समाप्त हो रही थी। प्रशासनिक सुधार विभाग ने बुधवार को ही आदेश जारी कर इस अवधि को 10 अक्टूबर तक बढ़ा दिया। सूत्रों के अनुसार 9 से 28 सितम्बर के बीच अवकाशों की अधिकता एवं अन्य कार्यक्रमों में मंत्री-विधायकों के व्यस्त रहने के कारण हाल ही स्थानांतरणों पर रोक हटाने की अवधि को और कुछ दिन तक बढ़ाने सम्बन्धी प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया था, जिसे मंजूरी दे दी गई है।