Trains delayed by cold, flight cancellation, annoy the people in the city of Sangam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठंड से ट्रेनें देरी से,फ्लाइट रद्द, संगम नगरी में लोग परेशान

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 10:23 AM (IST)
ठंड से ट्रेनें देरी से,फ्लाइट रद्द, संगम नगरी में लोग परेशान
इलाहाबाद। संगम नगरी में न्यूनतम पारा 9 डिग्री रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है । इलाहाबाद आने वाली फ्लाइट और ट्रेन कोहरे का शिकार हो रही हैं। सुबह आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस जहां शनिवार देर शाम पहुंची,वहीं फ्लाइट रद्द कर दी गई। ऐसे में संगम नगरी की डगर पूरी तरह से मुश्किल हो गई है। शनिवार को भी पूरा दिन भगवान भाष्कर आसमान में नहीं दिखे। दिन भर धुंध छाई रही। पूरा दिन ठंडी जानलेवा हवाओं के साथ अंधेरे की स्थिति बनी रही। कड़ाके की ठंड से पूरा शहर कांप रहा है। लगातार चौथे दिन भी सर्द मौसम ने लोगों को घरो में दुबकने के लिये मजबूर कर दिया। साल के अंतिम दिन शनिवार को तो दिन का तापमान अपने न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तेजी से गलन बढ़ेगी। वैज्ञानिकों की माने तो आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद शीतलहर शुरू हो जाती थी, लेकिन पश्चिमी हवाएं देर से शुरू होने पर साल के अंत में यह जोर पकड़ पाईं। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। पिछले चार दिन में अधिकतम और न्यूनतम पारे का अंतर कम हो गया है। पश्चिम की हवाएं सक्रिय होने के कारण चौथे दिन शनिवार को भी आसमान पर सूरज चमक नहीं पाया। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव के पास दुबके रहे। सार्वजनिक स्थलों, चौराहे और गलियों में जगह-जगह अलाव जलाते रहे।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement