Traffice will be smooth whe two flyover construct -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो फ्लाईओवर बनने से यातायात चलेगा सुचारू रुप से

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 फ़रवरी 2017 2:54 PM (IST)
दो फ्लाईओवर बनने से यातायात चलेगा सुचारू रुप से
कुरुक्षेत्र। अंबाला हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने के साथ ही कस्बे से गुजरने वाले बाईपास पर दो फलाईओवर बनाए जाएंगे। इससे पहले दोनों के भूमिगत रास्ते बनाने पर काम शुरू हो गया है। ऐसे में साफ है कि बाईपास पर निर्बाध यातायात गुजरेगा। अंबाला हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 को फोरलेन बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। कई जगहों पर तो हाइवे मौजूदा रोड़ से करीब छह फुट ऊंचा कर दिया गया है। इसे अलग अलग हिस्सों में तैयार किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कस्बे से बाईपास गुजारा जाएगा। इस बाईपास में खेड़ी शहिदां रोड़ और ठसका मीरां जी गांव के रोड़ क्रास करते हैं। पहले कयास लग रहे थे दोनों रोड़ पर बाईपास के चौक बनेंगे। मगर अब इस पर विराम लग गया है। खेड़ी शहिदां रोड़ पर फलाईओवर बनाने से पहले भूमिगत मार्ग तैयार करना आरंभ कर दिया गया है। पहले इसकी निचली सीमेंटेड लेयर तैयार की जा रही है। यहां सडक़ करीब पच्चीस फुट चौड़ी होगी। इसे दो सप्ताह में तैयार किया जाना है। इसके बाद इसी रोड़ पर बाईपास का करीब बीस फुट ऊंचा फलाईओवर तैयार किया जाएगा। इसी प्रकार ठसका रोड़ पर प्रीत पैलेस के पास भूमिगत मार्ग तैयार किया जाएगा। यहां भी फलाईओवर बनाया जाना प्रस्तावित है।
ऐसे में साफ हो गया है कि बाईपास पर कहीं से भी यातायात का कट नहीं होगा। यही नहीं बाईपास के दोनों ओर लोहे की जाली लगेगी। ताकि कोई पशु भी यातायात के बीच बाधा न बने। यही नहीं बाईपास की फोरलेन के बीच बाकायदा डिवाइडर बनेगा इसमें किसी भी प्रकार का कट नहीं होगा।

[@ भ्रष्ट कर्मचारी के बारे में बताइये 5 लाख का इनाम पाइये ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement