जालंधर। अकाली दल और भाजपा की लगातार तीसरी बार पंजाब में सरकार बनेगी और जनता पूरी तरह इनके साथ है। ये कहना है स्त्री अकाली दल की प्रधान बीबी जागीर का। वे जालंधर के खुरला किंगरा में हुई स्त्री अकाली दल की काॅन्फ्रेंस के दौरान संबोधित कर रही थी। उन्होंने कांग्रेस को दिशाहीन पार्टी बताया। साथ ही आम आदमी पार्टी की ओर से भुलत्थ से घोषित प्रत्याशी सुखपाल खेहरा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आने वाले समय में सुखपाल की जमानत भी जब्त हो जाएगी। जिसका कारण है जनता की ओर से बनाई गई दूरी।