चण्ड़ीगढ़। मनीमाजरा स्थित इन्दिरा कॉलोनी में झुग्गी वसियों के लिए शुलभ शौचालय का निर्माण करवाया जायेगा । मंगलवार को पार्षद देशराज गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों के सहयोग से जमीन में कट लगा कर शुलभ शौचालय बनने की औपचारिता पूरी की । इस मौके पर एक्सईन हरीश सैनी, एक्सईन श्याम लाल, एसडीओ परभज्योत, एसडीओ आईडी शर्मा, एसडीओ जशपाल गुप्ता, भाजपा के मण्डल प्रधान धनश्याम बंसल, भाजपा नेता सुशील जैन, गणेश दत्त पाण्डेय के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे । पार्षद देशराज गुप्ता ने बताया कि ये सुलभ शौचालय प्रधानमंत्री सुलभ शौचालय योजना के अन्र्तगत बनवाये जा रहे है । गुप्ता ने बताया कि इन शौचालयों पर लगभग बारह लाख रूपये खर्च किये जायेगे । इन शौचालयों को अगामी बीस दिनों के बाद ही लोकार्पण कर दिया जायेगा ।