TMC increasingly visible, the partys fourth office opened-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीएमसी ने तेजी दिखाई, पार्टी के चौथे कार्यालय का उद्घघाटन

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 5:11 PM (IST)
टीएमसी ने तेजी दिखाई, पार्टी के चौथे कार्यालय का उद्घघाटन

जालंधर। तृणमूल कांग्रेस के पंजाब में तेजी से अपना फैलाव कर रही है। प्रसार नीति के तहत, आज पूर्व सांसद व टी.एम.सी के प्रदेशाध्यक्ष जगमीत सिंह बराड़ ने जालंधर में पार्टी का राज्य में चौथे कार्यालय का उदघाटन किया। बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि हम रेगुलर तौर पर राज्य में नए कार्यालय खोलते रहेंगे। उन्हें गर्व है कि टी.एम.सी को पंजाब के सभी राजनीतिक गलियारों से जमीनी स्तर पर समर्थन मिल रहा है।

प्रैस कांफ्रैंस में आप के बस्सी पठाना, अमलोह, फतेहगढ़ साहिब के सीनियर इंचार्ज जशनदीप संधु भी शामिल हुए और आप व टी.एम.सी के मध्य चुनाव पूर्व गठबंधन को अपना पूरा समर्थन जताया। समारोह में दोआबा क्षेत्र से कुछ अन्य वरिष्ठ आप पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने नामों का खुलासा नहीं करना चाहा, लेकिन उन्होंने विचाराधीन गठबंधन का मौखिक समर्थन किया। जगमीत बराड़ ने स्पष्ट किया कि इसे आप में विद्रोह या पार्टी के टूटने के संदर्भ में न देखा जाए, इन युवा साथियों ने गठबंधन को लेकर अपना समर्थन प्रकट किया है और साबित किया है कि हमारा एक निशाना है, एक रास्ता है।

बराड़ ने कोलियांवाली द्वारा गांव में रखी आप रैली में दखल देने व आतंक मचाने के मामले में उसे शह देने वाली बादल सरकार की निंदा की। कहा कि एक नामी नशा तस्कर, अपराधी को लोकतांत्रिक समारोह में दखल देने की इजाजत दी जा रही है, जो न सिर्फ शर्मनाक, बल्कि गैर कानूनी भी है और वह चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेने की अपील करते हैं।

उन्होंने बादल सरकार द्वारा एविएशन सैक्टर को लेकर बड़े-बड़े ऐलानों की हंसी उड़ाई और कहा कि गत दिवस उन्होंने बठिंडा एयरपोर्ट के बारे में यह कहा था और आज उन्हीं शब्दों को आदमपुर प्रोजैक्ट को लेकर दोहराते हैं। लोगों को नौकरियां चाहिएं, वे आत्महत्याएं कर रहे हैं और नशों व गैंगवारों का सामना कर रहे हैं, बल्कि यह कोई हल न होकर, मात्र प्रचार है।

यह पूछने पर कि क्या वह लंबी या अमृतसर से चुनाव लडऩे को तैयार हैं, उन्होंने कहा कि यह हमारे नेतृत्व पर छोड़ दें और यदि उन्हें कहा गया, तो वह चुनौती स्वीकार करेंगे। इस समारोह में अन्यों के अलावा, डा. हरबंस लाल, गौतमबीर सिंह, एडवोकेट गुरवीर सिंह रेहल, गुरदास गिरधर, सुखवंत दुगरी व गुरबीर संधु और अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement