तलाशी लेने पर ट्रक से 5 किलो के 219, 3 किलो के 9 और 1 किलो का एक
गांजा का पैकेट बरामद
हुआ। ट्रक में सवार तीन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमे एक
सुल्तानपुर और दो जौनपुर के निवासी बताए गए। तस्करों ने बताया कि वह एमपी से गांजा
की तस्करी करते हैं। आरोपियों के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया
गया है।