यमुनानगर। जिले रसूलपुर गांव में रविवार देर रात्रि हुए सडक़ हादसे में तीन युवकों की जान चले गई। जानकारी के अनुसार कालाआम्ब से एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों को तेज गति से आ रहे ट्रक ने सामने की तरफ से टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक को अस्पताल लाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेने के बाद जांच आरंभ कर दी है। युवक हिमाचल के कालाआम्ब से यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर के कपाल मोचन में मेले देखने के लिए आ रहे थे। बाइक पर स्वार दो युवकों नीरज और कृष्णा की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे युवक बलविंद्र ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वही हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयारयह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!