Three cows died due to negligence of Ajmer Discom in Jhunjhunu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर डिस्कॉम की लापरवाही से तीन गायों की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 जून 2017 10:29 PM (IST)
अजमेर डिस्कॉम की लापरवाही से तीन गायों की मौत
झुंझुनूं। अजमेर डिस्कॉम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही कभी आमजन पर तो कभी पशुधन पर भारी पड़ती जा रही है। झुंझुनूं में आज एक बार फिर करंट ने तीन गायों की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड नंबर 45 मलसीसर रोड पर बिजली के तार पोल नहीं होने के चलते जमीन से एक-दो फुट की ऊंचाई से गुजर रहे हैं। इस मामले में हादसे की आशंका को देखते हुए कई बार क्षेत्र के लोगों ने डिस्कॉम को गुहार लगाई। लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में आज तीन गाय चरने के लिए घर से बाहर निकली थी कि वे तारों की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। करंट के बाद क्षेत्र के लोगों ने लाइन काटने के लिए डिस्कॉम में फोन भी किए। लेकिन यहां पर भी लापरवाही दिखी। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने हंगामा कर दिया और माहौल को गरमा दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची। जिन्होंने समझाइश कर मामला शांत कराया है। गायों के मालिकों ने मुआवजे की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement