Advertisement
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार, प्रधानी के चुनाव में हथियार तस्करी का खुलासा

एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह प्रधानी के चुनाव को प्रभावित करने के लिए अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय था। इससे पहले 4 अगस्त को थाना भोपा पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 8 सितंबर को थाना शाहपुर पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित 3 आरोपियों को पकड़ा था, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने मीरापुर बाईपास फ्लाईओवर के पास छापेमारी की। वहां तीन संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
तलाशी में उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। यह गिरोह मुंगेर से हथियार लाकर मुजफ्फरनगर में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने पहले भी शाहपुर क्षेत्र में एक तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस इस तरह के गिरोहों पर कड़ी नजर रख रही है। इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम के लिए 15,000 रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुजफ़्फरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


