उन्होंने कहा, 26/11 के
हादसे के बाद सारी दुनिया के गले उतर गया कि आतंकवाद कितना खतरा है।
आतंकवाद को पनाह देने वालों को जड से खत्म करने की जरूरत पैदा हुई है। पीएम
बोले,आतंक को पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जा सकता। आतंकवाद को खत्म किए
बिना मानवता की रक्षा संभव नहीं।
पीएम ने कहा,दुराचार, भ्रष्टाचार को खत्म करने का देश के हर नागरिक को
संकल्प लेना होगा। गंदगी रूपी रावण से मुक्ति पाकर देश के गरीब परिवार, जो
बीमारी और मौत के शिकार हो जाते हैं, हम उन्हें बचा सकते हैं। बेटे और बेटी
में अंतर कर हम कितनी सीताओं को मौत के घाट उतार देते हैं, हमारे भीतर
मौजूद इस रावण को खत्म करना जरूरी है। चाहे हम किसी भी समाज, संप्रदाय से
क्यों न हो, बेटियां समान होनी चाहिए। महिलाओं के अधिकार समान होने चाहिए।