Thieves released Clean hands on two lakh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरों का कहर जारी, दो लाख के माल पर किया हाथ साफ

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जून 2017 3:05 PM (IST)
चोरों का कहर जारी, दो लाख के माल पर किया हाथ साफ
धौलपुर। जिले में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर पुलिस की रात्रि गस्त व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने फिर एक बार कोतवाली थाना इलाके में एक घर व एक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने अस्पताल रोड पर एक मिष्ठान भंडार की दुकान के ताले तोडकर चार गैस सिलेंडर सहित तीन हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दूसरी वारदात के तहत प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर की खिडक़ी तोडक़र सोने-चांदी के आभूषण सहित तीस हजार रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त भीम सिंह ने बताया कि वह परिजनों के साथ बीती रात सौ रहा था और सुबह जागे तो कमरों में सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला। चोरों ने घर की खिड़कियों को तोडक़र अलमारी और संदूकों के ताले तोडक़र करीब दो लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और तीस हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। इसके बाद चोरो ने मां पीताम्बरा स्वीट्स की दुकान के ताले तोडक़र चार गैस सिलेंडर और तीन हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़तों ने चोरी की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल देखा जाए तो जिले में चोरियों की वारदातों में लगातार लजाफा हो रहा हैं, लेकिन पुलिस चोरों के सामने पस्त दखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement