Advertisement
'पंजाब में उनकी जमीन खिसक चुकी है', 'आप' की दूसरी लिस्ट पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का तंज

भाजपा नेता सुनील जाखड़ के पंजाब कांग्रेस में आपसी गुटबाजी को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस पंजाब प्रमुख ने कहा कि उनका नजरिया हो सकता है, लेकिन हमने 4 तारीख को जो 'इंसाफ रैली' रखी, उसके तहत ही हमने एक थीम 'पंजाब मांगता इंसाफ' डिजाइन की थी कि पिछले करीब 13 साल से केंद्र सरकार ने और पिछले 5 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार ने, जो उनकी 'बी-टीम' है, पंजाब के साथ जो ज्यादतियां की हैं, उन्हें उजागर करना था। उनका नजरिया हो सकता है, वह ऐसे सोच सकते हैं, लेकिन मेरा नजरिया ऐसा नहीं है।
सुखबीर सिंह बादल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ संभावित मुलाकात और शिअद-भाजपा गठबंधन की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल की अपनी पार्टी है, वह क्या करेंगे, वह जानते होंगे, मेरी ओर से शुभकामनाएं। लेकिन, मैं उन्हें सलाह दूंगा कि जिस मुद्दे की वजह से शिअद और भाजपा का गठबंधन टूटा था, उसे याद रखें, क्या वह मामला सुलझा लिया गया है? उन्हें 700 से अधिक किसानों की शहादत याद तो होगी?
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


