khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 11:32 AM (IST)
रोहतक। सरकार द्वारा एक हजार और पांच सौ के नोट बन्द किये जाने के बाद लोगों को हो रही भारी परेशानी से गुरुवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। रोहतक में बैंकों के बाहर एक हजार और पांच सौ के नोट जमा करवाने और एक्सचेंज करवाने वाले लोगों की लंबी -लम्बी लाइन लग चुकी है। लोग सुबह सात बजे से बैंकों के बाहर लाइनों में खड़े हो गए। इस वजह लोगो को परेशानी एक सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि मोदी द्वारा एक हजार और पांच सौ के नोट बन्द किए जाने का फैसला अच्छा है मगर आम जरूरत के लिए बाज़ार में एक हजार और पांच सौ के नोट बन्द होने की वजह से नहीं चल रहे है ,जिस वजह से परेशानी हुई।
यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बतायायह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...