there is fix dc rate for temporary worker-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अस्थायी कर्मचारियों के लिए एक जैसे डीसी रेट की वकालत

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 4:54 PM (IST)
अस्थायी कर्मचारियों के लिए एक जैसे डीसी रेट की वकालत
अंबाला। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अस्थायी कर्मचारियों के लिए पूरे प्रदेश में एक जैसे डीसी रेट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस मसले को पहले भी उठा चुके हैं और अब इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन रेट में समानता लाने का अनुरोध करेंगे। विज बुधवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अम्बाला छावनी में साप्ताहिक दरबार के दौरान जनता की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने इस दरबार में बिजली, पानी की निकासी, गलियों, नालियों, पेयजल सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से जुड़ी 276 समस्याओं की सुनवाई की और उपस्थित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निपटान करने और की गई कार्रवाई के बारे में अवगत करवाने के निर्देश दिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement