हिसार । ढाणी श्याम लाल में राशन कार्डधारकों को राशन बांटते वक्त अज्ञात युवकों ने क्षेत्रवासी डिपोधारक पिरथला के बेटेरमेश उर्फ बबलू से राशन छीनने की कोशिश की और ऐसा करने से मना करने पर आरोपी युवकों ने डिपो धारक पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
मौके पर उपस्थित लोगों ने आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की, मगर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राशन बांटने के लिए शुरु की गई बायोमीट्रिक मशीन में तकनीकी खामी होने पर डिपोधारक के बेटे रमेश और आरोपी युवकों में बहस हो गई और मामला बढ़ता गया। इस दौरान तीन आरोपी युवकों ने डिपोधारक पर हमला कर दिया। वहीं घायल डिपोधारक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उसे उपचार के लिए शहर केएक निजी अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों के अनुसार डिपोघारक के पेट में तेजधार हथियार से हमला किया है, हालत स्थिर है, मगर घाव अधिक गहरा होने के चलते ठीक होने से समय लगेगा।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले