जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र में चोरो ने एक ही रात चार अलग अलग विद्यालयो
का ताला तोड़कर कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ़ कर दिया। चोरी की घटना से सुबह
सुबह विद्यालयो में हड़कंप मच गया । क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेखजैनपुर, प्राथमिक विद्यालय
रामपुर चौथार , प्राथमिक विद्यालय कमासिन द्वितीय एव संतुराम यादव उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरो ने अंदर रखा गया मिड डे मिल का बर्तन सहित
रजिस्टर एव आवश्यक विद्यालय के कागजात उठा ले गए। सुबह जब विद्यालय के आस पास के लोगो ने देखा तो ग्राम प्रधान को
सूचित किया । इस सम्बन्ध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एव ग्राम प्रधान की तरफ से
चोरी की सुचना मीरगंज पुलिस को दे दी गयी है।
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत