इलाहाबाद। जमुना ब्रिज से युवक ने नदी में छलांग
लगा दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 100 और गोताखोरों की टीम ने गहरे पानी में
उतर कर खोज शुरू कर दी। लेकिन एक घंटा बीत जाने के बाद भी युवक का शव नहीं मिल
पाया है। कीटगंज पुलिस लोगों से युवक के बारे में पूछताछ कर रही है। युवक निखिल
चतुर्वेदी (21) रेणूकूट का रहने वाला है और पढ़ाई के लिये इलाहाबाद आया था। युवक प्रतियोगी
परीक्षा की तैयारी कर रहा था और सोहबतियाबाग अल्लापुर में रहता था।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी