बीकानेर। कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार की पुस्तक ‘जिन कदमों ने रचे रास्ते’ का लोकार्पण 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पुरानी जेल रोड स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में होगा। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के संयोजक अशफाक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार करौली के जिला कलेक्टर मनोज कुमार शर्मा होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार भवानी शंकर व्यास विनोद, विशिष्ट अतिथि राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक डॉ. महेंद्र खडग़ावत तथा संस्कृति मर्मज्ञ पं. जमनादास सेवग (चेन्नई) होंगे। संस्थान के संरक्षक मुरली मनोहर के. माथुर ने बताया कि हिंदी राजस्थानी की वरिष्ठ कथाकार आनंद कौर व्यास के सान्निध्य में आयोजित लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन कवि कथाकार संजय आचार्य वरुण करेंगे।