khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 10:55 PM (IST)
कपूरथला। महिला को विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने एक तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी तांत्रिक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने थाना सिटी कपूरथला की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको कुछ वर्ष पहले शहर में तांत्रिक का काम करने वाले शौकत अली पुत्र उमरदीन निवासी मोहल्ला शेखां मालेर कोटला ने अपने जाल में फंसा लिया तथा उसको लगातार शादी करने का झांसा देकर अपनी पत्नी को तलाक देने की बात करता था। वह उसके झांसे में आ गई। इसी दौरान तांत्रिक ने बेहोशी की दवा पिला कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। जब उसने तांत्रिक पर विवाह करने का दबाव डाला तो उसने लिखित तौर पर अपनी पत्नी को तलाक देकर जल्द शादी करने का दावा किया, लेकिन इसके बावजूद भी तांत्रिक उसे धोखा देकर दुष्कर्म करता रहा। थाना सिटी कपूरथला के एसएचओ जरनैल सिंह ने खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।