The organization submitted a memorandum to the sub-district magistrate to remove the illegal vegetable market-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध सब्जी मंडी हटाने के लिए संगठन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 मार्च 2025 2:22 PM (IST)
अवैध सब्जी मंडी हटाने के लिए संगठन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कब्जा मुक्ति अभियान के तहत जहां 800 गांवों की सरकारी भूमि को खाली कराया जा रहा है, वहीं देवरिया शहर में अवैध अतिक्रमण की अनदेखी की जा रही है। खासकर, गोरखपुर मार्ग पर बने ओवरब्रिज के नीचे अवैध सब्जी मंडी और सेवा समिति के दफ्तर के कारण रोज़ाना भीषण जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेवा समिति के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है और प्रशासनिक अधिकारियों की इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस समस्या को लेकर विश्व हिंदू महासंघ संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की। संगठन की चेतावनी : नहीं हटा अतिक्रमण तो होगा आंदोलन
संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, या फिर जनता को इसी अव्यवस्था में रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement