Advertisement
राहुल गांधी ने जो लौ जलाई है विपक्ष उसके साथ है, हम ज्ञानेश कुमार को एक्सपोज करेंगे: इमरान मसूद

गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पंजाब में नशे को प्रमुख मुद्दा बनाए जाने को लेकर इमरान मसूद ने कहा, "उन्होंने तो पहले भी ये मुद्दा बनाया था। देश में सरकार उनकी चल रही है। बॉर्डर उनके पास हैं। नशे का सामान बॉर्डर पार करके आता है। ऐसे में सबसे बड़ी जिम्मेदारी उनकी है, इसके बाद राज्य सरकार की जिम्मेदारी आती है।"
ओवैसी के गठबंधन वाले बयान पर इमरान मसूद ने कहा, "हमारी कोशिश है कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण न होने पाए।"
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, "मैं निश्चित रूप से यह कहना चाहूंगा कि आज 2 अक्टूबर है। गांधी जी ने दुनिया को वह रास्ता दिखाया जिससे कोई भी अहिंसक तरीके से अपनी असंतुष्टि, गुस्सा या असहमति जाहिर कर सकता है। आज उनकी जयंती है और मेरा मानना है कि इससे बेहतर दिन कोई और नहीं हो सकता। आज भी हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करने आए हैं, जो कि एक संवैधानिक अधिकार भी है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सहारनपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


