Advertisement
सहारनपुर में थार डिवाइडर से टकराई; 3 युवकों की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर

डिवाइडर से टकराने के बाद थार को काफी नुकसान पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। दोनों का सहारनपुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
सहारनपुर के एसबीडी जिला अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया, "रविवार सुबह 4 बजे अस्पताल में पांच लोगों को लाया गया, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। घायलों की हालत स्थिर है। ऐसा नहीं लगता कि इसमें शराब का कोई मामला है क्योंकि यह घटना सुबह 4 बजे हुई थी। हो सकता है कि ड्राइवर को नींद आ रही हो, जिसकी वजह से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सहारनपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


