the opening of warehouse buildings and school classrooms by Higher Education minister -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उच्च शिक्षामंत्री ने किया गोदाम भवन और स्कूल कक्षा कक्ष का उद्घाटन

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 6:37 PM (IST)
उच्च शिक्षामंत्री ने किया गोदाम भवन और स्कूल कक्षा कक्ष का उद्घाटन
राजसमंद। उच्च शिक्षामंत्री किरण माहेश्वरी ने सोमवार को राजसमंद के पीपली अहिरान में ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्यालय पर बने गोदाम भवन और आदर्श विद्यालय के दो कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया। इस मौके पर हुई जनसभा को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षामंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा शासन में विकास में कई गुणा की बढ़ोतरी हुई है। अब किसानों को समय पर बीज मिल रहा है। तो खाद और अन्य सामान के लिए भी भटकना नहीं पड़ रहा। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियां भी बताईं और सभी से जागरुकता के साथ उनका लाभ लेने की अपील की। इससे पहले पूर्व जीएसएस अध्यक्ष लोभचन्द्र अहीर और उपाध्यक्ष सत्यनारायण अहीर ने मंत्री को शाॅल ओढ़ाकर और अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया।

[@ ... तो PM की कानपुर रैली से पहले यूपी के लिए भेजे 5000 करोड़ रुपये कैश?]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement