The Muslim community expressed their desire to implement the UP model across the country on Yogi Adityanath birthday.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूरे देश में लागू हो यूपी का मॉडल, योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर मुस्लिम समुदाय ने जताई इच्छा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जून 2026 5:42 PM (IST)
पूरे देश में लागू हो यूपी का मॉडल, योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर मुस्लिम समुदाय ने जताई इच्छा
अलीगढ़ । पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। इधर अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सीएम योगी का जन्मदिन मनाया और मिठाइयां बांटीं। उत्तर प्रदेश के शाही मुख्य मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर हमने अलीगढ़ में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। हमारी ओर से सीएम योगी की लंबी उम्र के लिए दुआएं की गईं। सीएम योगी के नेतृत्व में माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम किया गया है। मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने आगे कहा कि सीएम योगी की ताकत बढ़ाने के लिए भी दुआएं की गई हैं। जिस तरह से समाज में शासन व्यवस्था और प्रशासन की ओर से काम किए गए हैं, समाज में न्याय और बराबरी और गरीबों-कमजोरों को अधिकार दिलाने का काम किया गया है। इसी वजह से गरीब और कमजोर व्यक्ति भी समाज में आजादी के साथ जीवन जी रहा है, जबकि गुंडों और माफिया के अदंर डर का माहौल है। यह एक अच्छे शासन की पहचान होती है।
मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने कहा कि हम चाहते हैं कि यूपी का मॉडल पूरे देश में लागू होना चाहिए। यूपी के जैसे ही पूरे देश में कानून व्यवस्था होनी चाहिए। यही वजह है कि सीएम योगी की लंबी उम्र के लिए हमने दुआएं की हैं, क्योंकि अपराध के खिलाफ जब जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया जाएगा, तो समाज और देश तरक्की करेगा। जब देश तरक्की करेगा तो भारत विश्व गुरु बनेगा।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की युवा शाखा (ब्रज प्रांत) के आमिर रशीद ने कहा कि सीएम योगी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रवादी मुसलमानों ने अलीगढ़ में उनके दीर्घ आयु की कामना की है और खुशियां मनाई हैं। सीएम योगी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं, सभी को न्याय और इंसाफ दे रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement