The libation pilgrims-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रद्धालुओं ने किया तर्पण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 6:50 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने किया तर्पण
करौली। जिले के नादौती उपखंड मे पितृ पक्ष के चलते सरोवर पर शुक्रवार को सुबी श्रद्धालु अपने पितरों को श्रद्धा पूर्वक तर्पण किया। शास्त्री रमेश चंद शर्मा गुरूजी के सानिध्य में उच्चारित वेदमंत्रों के बीच श्रद्धालुओं ने सरोवर पर एकत्रित होकर कुशा यव व तिलों को अपने हाथों में लेकर अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण किया। सरोवर पर तर्पण के कार्यक्रम का नजारा देखते ही बनता है। शास्त्री ने बताया कि गत 16 सितम्बर से चल रहे तर्पण के कार्यक्रम मे दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement