Advertisement
The Habitat : बिल्डर ने पूरा नहीं किया प्रोजेक्ट, अब जमा रकम पर देना पड़ेगा 11 प्रतिशत सालाना ब्याज

इस पर उसने बिल्डर के साथ 28 दिसंबर, 2020 को नया एग्रीमेंट कर लिया। इसके मुताबिक उसे भिवाड़ी-अलवर हाइवे स्थित The Habitat में फ्लैट मिलना था। इसकी कीमत 25 लाख 20 हजार रुपए तय हुई थी। लेकिन, रेरा का दरवाजा खटखटाने तक बिल्डर ने इस प्रोजेक्ट को भी पूरा नहीं किया है। इसलिए उसे ब्याज समेत पूरी राशि वापस दिलवाने के साथ ही क्षतिपूर्ति राशि भी दिलाई जानी चाहिए।
इस दौरान विपक्षी बिल्डर का कहना था कि शिकायतकर्ता ने एक एग्रीमेंट के तहत 5 जून, 2015 को एक फ्लैट बुक किया था। लेकिन, 8 अगस्त, 2015 की उसके अनुरोध पर यह अलॉमेंट रद्द कर दिया गया। लेकिन, बाद में पीड़ित ने अनुरोध किया का उसका फ्लैट अलॉटमेंट रद्द नहीं किया जाए, बल्कि उसे बहाल रखा जाए। इस पर उसका फ्लैट आवंटन बहाल कर दिया गया था।
दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद रेरा के सदस्य सुधीर कुमार शर्मा ने फैसले में कहा कि चूंकि खुद पीड़ित पक्षकार ने अनुरोध करके बार-बार एग्रीमेंट आदि में बदलाव कराए हैं। कभी फ्लैट कैंसल कराया तो कभी बहाल करवाया है। इस प्रोजेक्ट का रेरा रजिस्ट्रेशन 30 जून, 2022 तक ही वैध था। इसके बाद रेरा ने उसे 30 जून, 2023 तक एक्सटेंशन दिया था। लेकिन, इसके बाद बिल्डर ने ना तो सक्षम अथॉरिटी से प्रोजेक्ट कंप्लीशन का सर्टिफिकेट प्राप्त किया है और ना ही रेरा रजिस्ट्रेशन एक्सटेंशन के लिए आवेदन किया है।
इसलिए यह प्रोजेक्ट अब लैप्स होने की कैटेगरी में आ चुका है। इसलिए विपक्षी बिल्डर को आदेश दिया जाता है कि वह पीड़ित ग्राहक को उसकी जमा राशि पर 28 दिसंबर 2020 से जमा राशि पर बैंक दर 11 प्रतिशत सालाना ब्याज का भुगतान करे। इस फैसले का पालन 45 दिन में करना होगा। … मूल फैसला पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भिवाड़ी
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


