Advertisement
राज्यपाल लाहुल के त्रिलोकीनाथ मंदिर में शीश नवाएंगे

बता दें कि अभी हाल ही में विधायक रवि ठाकुर व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ भरमौर के विधायक डा॰ जनक राज ने महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की थी। इस दौरान विधायक रवि ठाकुर ने प्राथमिकता के आधार पर लाहुल स्पीति के ज्वलंत मुद्दों को यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के समक्ष रखा था, वहीं उन्होंने उन्हें लाहुल स्पीति आने का निमंत्रण भी दिया था। जिसे महामहिम राज्यपाल से स्वीकार किया और पहले स्पीति घाटी का दौरा किया तो वहीं अब लाहुल के एक दिवसीय दौरे पर महामहिम पहुंच रहे हैं।
यहां बताते चलें कि कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आगाज करने मंगलवार को कुल्लू पहुंचे महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को विधायक रवि ठाकुर ने ही माता भेखली के बारे में जानकारी दी थी और मंदिर आने का आग्रह किया था। ऐसे में मंगलवार सुबह महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कुल्लू पहुंचते ही सबसे पहले माता भेखली के दर शिश नवाने पहुंचे। ऐसे में महामहिम का अभार जताने व उनका स्वागत करने के लिए विधायक रवि ठाकुर विशेष तौर पर माता भेखली के मंदिर पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लाहौल स्पीति
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


