जालोर । आहोर के निकटवर्ती कवरडा स्थित विद्युत जीएसएस पर काम करते हुये एक कर्मचारी को करंट लगने से झुल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कवराडा जीएसएस पर कार्यरत कर्मचारी कमलेश मीणा गलत शटडाउन के चलते विद्युत प्रवाह की चपेट मे आ गया ,जिससे कमलेश मीणा झुलस गया। गनिमत रही कि कमलेश मीणा को ज्यादा चोट नहीं आई और तुरंत ही उसे तखतगढ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर रैफर किया गया जहां पर से भी डॉक्टरो ने उच्च इलाज़ हेतु आगे रैफर किया गया।