The bus started Punhana, different routes will Buses-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुन्हाना का बस स्टैंड शुरू , अलग अलग रूटों के लिए बसें मिलेगी

khaskhabar.com: रविवार, 29 जनवरी 2017 10:50 PM (IST)
पुन्हाना का बस स्टैंड शुरू , अलग अलग रूटों के लिए बसें मिलेगी
नूंह मेवात। पुन्हाना उपमंडल क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को देखते हुए पुन्हाना का बस स्टैंड विभाग ने शुरू कर दिया है। शुरूआत में दस बसें पुन्हाना बस स्टैंड को मिली है जो विभिन्न रूटों पर लोगों की सेवा के लिए अर्पित है। बस स्टैंड को मिली सभी दस बसों का रात का ठहराव भी बस स्टैंड पर है। शुक्रवार से अलग अलग रूटों पर यहीं से बसें चल रही है। जानकारी देते हुए बस स्टैंड के इंचार्ज इदरीश खान ने बताया की बस स्टैंड की शुरूआत हो चुकी है। अलग अलग रूटों के लिए जाने वाली बसें पुन्हाना स्टैंड पर खडी मिलेगी। उन्होंने बताया की फिलहाल विभाग ने पुन्हाना बस स्टैंड को दस बसें दी है। जिनमें पुन्हाना से चण्डीगढ, पुन्हाना से जयपुर के अलावा लोकल रूट सहित पटौदी व होडल के लिए चलाई जा रही है। बस स्टैंड के इंचार्ज इदरीश ने बताया की पुन्हाना से चण्डीगढ के लिए सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर , पुन्हाना से जयपुर के लिए सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर पुन्हाना से फिरोजपुर झिरका के लिए सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर, पुन्हाना से अलवर के लिए सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर, पुन्हाना से कोट होते हुए पटौदी के लिए सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर चलाई जा रही है। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी बसें पूर्व की भांति चलाई जा रही है। आपकों बता दें की तकरीबन तीन पहले बस स्टैंड का उद्घाटन होने के बाद आखिरकार शुक्रवार को बस स्टैंड की शुरूआत कर दी गई है। हांलाकी अभी बस स्टैंड का काम पूरा नहीं हुआ है लेकिन लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इसे शुरू कर दिया है।

[@ हम लिखते हैं दोनों हाथ से, दायां हो या बायां]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement