नूंह । जिले के जमालगढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुट अपास में भिड़ गए। दोनों गुटो में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले । इस घटना जिसमें कई लोगों को चोट आई है। झगड़े में घायल हुए दो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें पुन्हाना के अलआफिया अस्पताल रैफर कर दिया। बाकी घायलो का इलाज पुन्हाना के अस्पताल में चल रहा है। मामले के मुताबिक जमालगढ़ गांव में दो गुटों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार को दोनों गुटों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने एक बड़े झगड़े का रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है जिसके कारण वो अपनी जमीन पर फसल पैदा नही कर सकते। जमीन से कब्जा छोडने की बात कही तो उनके ऊपर दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि दाऊद ने इस जमीन को उन्हें बेच दिया है जिसका एग्रीमेंट कराकर उसे पैसे भी दे दिए। लेकिन उसने ना तो जमीन दी और ना ही पैसे लौटाए। इसी विवाद को लेकर मंगलवार को उन पर हमला कर दिया। सच क्या है इस बात का तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन गंभीर रूप से घायल दाऊद और रूकसीना पुत्री इब्राहिम की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर ये कोई शिकायत नहीं दी गई है।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोटयह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें