The body of the deceased Nepali youth was handed over to the family at Sonauli border, demand for strict action against terrorists from the Center-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 12:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मृतक नेपाली युवक का शव सोनौली बॉर्डर पर परिजनों को सौंपा गया, केंद्र से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 10:09 AM (IST)
मृतक नेपाली युवक का शव सोनौली बॉर्डर पर परिजनों को सौंपा गया, केंद्र से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
महाराजगंज । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत के पड़ोसी देश नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश के निवासी सुदीप नेउपाने की भी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह महराजगंज जिले के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पहुंचा, जहां नेपाल प्रशासन और भारतीय प्रशासन की मौजूदगी में मृतक नेपाली युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान महराजगंज जिला प्रशासन की ओर से नौतनवा के उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी व नेपाल प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में भारतीय एंबुलेंस से नेपाली युवक का शव नेपाल प्रशासन को सौंप दिया गया। सोनौली बॉर्डर पर पहुंचे मृतक युवक के परिजन गमगीन थे और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सुदीप नेउपाने के परिजनों ने भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, आज नेपाली युवक का अंतिम संस्कार नेपाल के बुटवल में किया जाएगा। नेपाल के लोग इस आतंकी घटना से काफी नाराज हैं और उन्होंने भारतीय प्रशासन से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने भारत में कश्मीर आने वाले सभी नेपालियों की सुरक्षा की भी मांग की है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। घायलों में स्थानीय निवासी भी शामिल हैं। इस हमले के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना विदेशी दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौट आए।
बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत ने सिंधु जल समझौते को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया है। यह कदम भारत-पाकिस्तान संबंधों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर उठाया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement