Tharoor has released his book-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

थरूर ने किया अपनी पुस्तक का विमोचन

khaskhabar.com: रविवार, 04 दिसम्बर 2016 8:27 PM (IST)
थरूर ने किया अपनी पुस्तक का विमोचन
उदयपुर। पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री और सांसद शशि थरूर की पुस्तक एन ऐरा ऑफ डार्कनेस :द ब्रिटिश एमपायर इन इंडिया का विमोचन रविवार को होटल रेडिसन ब्लू में किया गया। थरूर ने अपनी पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उनके साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचआरएच ग्रुप के चेयरमैन अरविंद सिंह मेवाड़ और थरूर की मां भी उपस्थित थी। प्रभा खेतान फाउण्डेशन एवं उदयपुर कल्चरल रेंडेज्वोज के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले आयोजन के मुख्य वक्ता सांसद थरूर ने लोगों को अपनी इस पुस्तक के बारे में बताया है। प्रश्रोत्तरी कार्यक्रम में लोगों ने थरूर की पुस्तक के बारे में उनसे पूछा। उन्होंने खुलकर पुस्तक के बारे में लोगों की जिज्ञासा शांत की। कई लोगों ने थरूर से राजनीतिक सवाल भी पूछे। थरूर ने पुस्तक पर लोगों को ऑटोग्राफ भी दिए। लोगों ने वहां से पुस्तक भी खरीदी। लोगों ने थरूर की इस पुस्तक को सराहा। इस पुस्तक में ब्रिटिश शासनकाल के बारे में बताया गया है। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement