जालधंर। आप संजोयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को जालंधर में भगवान अग्रसेन जयंती एवं अग्रवाल वैश्य महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। हलांकि अरविंद केजरीवाल का पंजाब में दस दिनों का दौरा था पर सेहत ठीक नहीं होने के चलते वह यहां से रविवार को ही दिल्ली चले जाएंगे। इस सम्मलेन में अरविंद केजरीवाल अग्रवाल सभा के लोगों को भी सम्बोधित करेंगे। महासम्मेलन के लिए बनाए गए पंडाल में करीबन दस हज़ार लोगों के बैठे का इंतज़ाम किया गया है।