ten quintals waste sweets seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दस क्विंटल बेकार मिठाइयां जब्त

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 11:58 PM (IST)
दस क्विंटल बेकार मिठाइयां जब्त
अमृतसर। स्वास्थ्य विभाग ने जालंधर से अमृतसर लाई जा रही दस क्विंटल मिठाइयां जब्त की है। ये मिठाइयां बदबू मार रही थी और नियमों का ताक पर रखकर गांवों में सप्लाई किए जाने की योजना थी। विभाग ने ये कार्रवाई अल्फा वन के समीप की। जानकारी के मुताबिक जालंधर जीटी रोड से एक टूरिस्ट बस पर दस क्विंटल मिठाई लाए जाने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए टूरिस्ट बस में कार्रवाई की। इसके समीप एक कैंटर लगाया गया था। कैंटर का ड्राइवर बस में से बोरियां उतारकर कैंटर में लाद रहा था। पूछने पर उसने बताया कि इसमें मिठाइयां हैं। टीम ने जब एक बोरे को खुलवाया तो उसमें से सोन पापड़ी के डिब्बे निकले। डिब्बों को बाहर निकालते ही बदबू उठने लगी। सोन पापड़ी काफी पुरानी लग रही थी। इसके बाद टीम ने एक एक कर पांच बोरों को खुलवाया तो सभी में मिठाइयां भरी थी और बदबू मार रही थी। ऑटो चालक ने पूछने पर बताया कि वह सिर्फ माल लेने के लिए यहां आया है। उसे फोन आया था कि टूरिस्ट बस में मिठाइयां आ रही हैं। इसे कुछ गांवों में हलवाइयों के यहां सप्लाई करना है। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :मंत्री पुत्रऔर भतीजे में वर्चस्व की जंग, गरजी बन्दूकें, चले ईट पत्थर, कई घायल

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement