Temperance movement will continue until the implementation: Poonam Chhabra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराबबंदी लागू होने तक जारी रहेगा आन्दोलन: पूनम छाबड़ा

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 2:51 PM (IST)
शराबबंदी लागू होने तक जारी रहेगा आन्दोलन: पूनम छाबड़ा
बूंदी। राजस्थान में शराबबंदी आंदोलन की संयोजिका पूनम छाबड़ा शनिवार को बूंदी पहुंचीं। यहां सर्किट हाउस में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए उन्होंने अपने भावी आंदोलन की रणनीति मीडिया के सामने रखी। छाबड़ा ने कहा कि जब तक सरकार राजस्थान में भी पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू नहीं कर देती तब तक आंदोलन करती रहूंगी। इसके लिए मेरी जान ही क्यों न चली जाए। इस अवसर पर पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा, कांग्रेस जिला महासचिव सत्येश शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement