प्रतापगढ़। जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के बिंजहड़ी पुरवा सिलौधी गांव मे बीती शाम गांव के एक परिवार के तीन सदस्यों ने एक बारह वर्षीय किशोर की बेरहमी से पिटाई कर उसे बेहोश कर दिया। बिंजहड़ी पुरवा सिलौधी गांव के सुरेश पांडेय के 12 वर्षीय पुत्र शिवा पांडेय को बच्चों के विवाद को लेकर बीती शाम गांव के शिवमूर्ति संजय व संतोदेवी ने मिलकर शिवा को डंडे व लात मुक्कों से तब तक पिटाई की जब तक वो बेहोश नही हो गया। घटना के वक्त परिजन कहीं गये हुए थे। घंटे भर बाद जब शिवा को होश आया और चिल्लाने लगा तब घर के लोग जान पाये।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई