Tarpaal distributed to the needy by the Department of Industries-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जरूरतमंदों को उद्योग विभाग की तरफ से तिरपाल वितरित

khaskhabar.com: बुधवार, 07 अगस्त 2019 6:52 PM (IST)
जरूरतमंदों को उद्योग विभाग की तरफ से तिरपाल वितरित
जयपुर। प्रदेश के उद्योग आयुक्त डॉ. कृृष्णा कांत पाठक ने मंगलवार को सायंकाल तेज बारिश के दौरान जय क्लब अशोक मार्ग चौराहा के पास फुटपाथ पर रहने वालों को तिरपाल वितरित किए। उद्योग विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत जिम्मेदारी निभाने की अनूठी पहल करते हुए जयपुर में फुटपाथियों और जरुरतमंदों को बरसात के पानी से बचाव के लिए अच्छी क्वालिटी के तिरपाल वितरित किए जा रहे हैं। उद्योग आयुक्त डॉ. पाठक ने बताया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए पहले चरण में 300 से अधिक तिरपाल वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में फुटपाथ पर रहने वालों और जरुरतमंदों को तिरपालों का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर आयुक्त डॉ. पाठक के साथ संयुक्त निदेशक एसएस शाह, उपनिदेशक केके पारीक और सहायक निदेशक पीआर राजेन्द्र शर्मा भी थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement