Target group discussed and gave information about project works-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लक्षित समूह चर्चा कर परियोजना कार्यों की दी जानकारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 जुलाई 2025 5:15 PM (IST)
लक्षित समूह चर्चा कर परियोजना कार्यों की दी जानकारी
डूंगरपुर। डूंगरपुर राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता व जन सहभागिता इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता के हंस राम मीणा तथा सहायक अभियन्ता अनील कुमार पाटीदार के मार्ग निर्देशन मे चमनपुरा मे परियोजना के विकास कार्यों से होने वाले लाभो की जानकारी देकर समुदाय की महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही साथ परियोजना कार्यों के दौरान सहयोग करने की अपील की व परियोजना से सम्बंधित कार्यों में सुझाव व शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर की जानकारी दी। आरयूआईडीपी कैप इकाई के सामाजिक विकास विशेषज्ञ सुजीत शरण ने बताया कि इस क्षेत्र मे सीवर लाईन डालने का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा जलापूर्ति की लाईन डालने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि नई जल प्रदाय योजना के अर्न्तगत पानी निरन्तर एंव पूर्ण प्रेशर के साथ मिलेगा। साथ ही साथ उन्होने अपील कि पानी को किसी भी तरह से बबार्द न करें। सीवरेज से होने वाले लाभो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सीवर कनेक्शन के बाद गन्दगी मे कमी आयेगी, शहर साफ व स्वच्छ रहेगा जिससे पर्यावरण सही होगा। उन्होने अपील करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में जलापूर्ति के कार्य प्रगति पर है कार्य के दौरान पाईप लाईन डालने हेतु गड्ढे खोदे जा रहे हैं सुरक्षा हेतु बैबेरेकेडीग की जाती हैं लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखकर बच्चे उसके आस पास न जाने दे तथा दिये गये निर्देश की पालन करें। कार्य के दौरान कुछ समय के लिए असुविधा हो सकती हैं लेकिन बेहतरीन सुविधा के लिए आपके सहयोग की अपेक्षा है। घरो से निकलने वाले कचरे को इधर उधर ना फेके नगर परिषद द्वारा आने वाले कचरा संग्रीण गाडी मे ही डाले तथा शहर को साफ व स्वच्छ बनाये। माया पाटीदार सहायक सामाजिक विकास विशेषज्ञ ने महिलाओं से व्यक्तिगत स्वच्छता पर चर्चा की तथा सभी से अपील करते हुए कहा कि परियोजना कार्य के दौरान आपका सहयोग आवश्यक है सुरक्षा के नियमों का पालन करें जिससे कोई दुर्घटना न हों। कार्यक्रम में संवेदक सोशल आउटरीच टीम की अनम आरा, व युवराज पाटीदार सहित 15 स्थानीय महिलाओ ने कार्यक्रम में भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement