बूंदी। आम ग्राहकों को कैश लेस बैंकिग लेनदेन, खरीद व विक्रय भुगतान पर सेवा सुविधाओं को सुलभ बनाने को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल की अध्यक्षता में कलक्टे्रट सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्याशाला में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आसान, त्वरित, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधा युक्त कैश लेस खरीददारी, बैंकिग, लेनदेन, इंटरनेट बैंकिग, मोबाईल बैंकिग आदि के अपयोग की पावर प्वाईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान कलेक्टर ठकराल ने कहा कि कैश का मतलब केवल करेंसी नोट ही नहीं अपितु खाते में जमा पैसा भी हमारी जेब का कैश ही है। हमें सरकार की मंशानुरूप डिजीटल मोड से ही भुगतान कर कैश लेस सोसाइटी की ओर अग्रसर होना है। साईबर फ्राड से बचने के लिए सावधानिया अपनाएं। सीवीवी, एटीएम, ओटीपी नंबर किसी को ना दे। हैकर्स से बचने के लिए एंटी वायरस यूज करें। बदलाव के इस दौर में आमजन सतर्कता से साथ प्रेरित होकर सहयोग करें। इस दौरान बैंक आफ बडोदा एवं एसबीबीजे के अधिकारियों ने गुगल प्ले स्टोर से ऑनलाईन पेमेंट करने के लिए एम-पे एवं एम कनेक्ट प्लस आदि एप्स डाउनलोड कर इंस्टॉल करने के बाद सभी तरह के पेमेंट किये जाने की व्यापक जानकारी दी।
बैठक में सीईओ बंशीलाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा, जिला अग्रणी प्रबंधक, उपनिदेशक डीओआईटी मनीष शर्मा, कोशाधिकारी महेश मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शोभा पाठक, एसबीबीजे के सुधीर शर्मा सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय आधिकारी एवं बैंक कार्मिक उपस्थित थे।
हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...