sweets packets distributed between slums -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झुग्गियों में जाकर बांटी दीपावली की खुशियां

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 11:51 AM (IST)
झुग्गियों में जाकर बांटी दीपावली की खुशियां
अंता। इनरव्हील क्लब अंता की सदस्याें ने एनटीपीसी कॉलोनी के बाहर रह रहे बंजारे और कालबेलिया बस्ती में जाकर बच्चों के बीच खुशियां बांटी। क्लब सदस्यों ने बस्ती वासियों की जीवन शैली के बारे में जानकारी ली और जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने आगामी त्यौहार दीपावली के अवसर पर क़रीब 50 बच्चों मिठाई एवं खेल सामग्री के पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अंजुम ने बताया कि क्लब का प्रयास इन लोगों को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का है। इसीलिए समय समय पर क्लब द्वारा इन बस्तियों में पहुँच कर इनको शिक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा एवं नशा मुक्ति के बारे में जागरूक किया जाता है। क्लब ओएसडी सुमित्रा गोचर ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और समाज के हर तबके को समाज सुधार के पुनीत कार्यों में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर क्लब सदस्य ममता माहवर ए मंजुला हंसदा एवंदना वर्मा एप्रेमलता खत्री एवं संतोष चौधरी मौजूद रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement