suspect seen near border, search operation is on -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हथियार के साथ दिखा संदिग्ध, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 3:32 PM (IST)
हथियार के साथ दिखा संदिग्ध, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी
गुरदासपुर। भारत -पाकिस्तान सरहद पर बेस डेरा बाबा नानक के नज़दीक गांव शिकार मशिया में एक औरत ने खेतों में छिपे एक संदिग्ध को देखा है। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद इलाके पुलिस और बीएसएफ तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शिकार मशिया की रहने वाली रजिंदर कौर ने बताया की उसने अपने घर के नजदीक सक्की नाले के नजदीक काले रंग के कपड़े पहने संदिग्ध को देखा था। औरत के मुताबिक उसके पास हथियार भी थे। पुलिस जिला बटाला के एस एस पी दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया की यह इलाक़ा सरहद के नज़दीक है और गांव शिकार मशिया में बीएसएफ का मुख्यालय भी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement